छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 की तैयारी में कांग्रेस और बीजेपी दोनों जुटी हुई है... कांग्रेस का फोकस मिशन 2023 में वापस सत्ता हासिल करना है.....तो वही बीजेपी विधानसभा और लोकसभा दोनों को फोकस कर रही.....आखिर क्या है कांग्रेस और बीजेपी का प्लान.....क्यों विधानसभा को कम और लोकसभा को ज्यादा फोकस कर रही बीजेपी..... दरअसल बीते दिनों केंद्रीय मंत्रियों और पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से ये साफ है कि.......बीजेपी का फोकस विधानसभा में कम और लोकसभा में ज्यादा है.....जितने भी कार्यक्रम मोदी और केंद्रीय मंत्री के हुए हैं वो संभागवार हुए है.....2018 विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद 2019 लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट में बीजेपी के 9 सीट पर जीत हासिल की....वहीं कांग्रेस सिर्फ दो ही सीट जीत पाई.......बीजेपी को उम्मीद है इस बार विधानसभा के साथ ही लोकसभा में अच्छा परफार्मेंस रहेगा.... इस वजह से लोकसभा में बीजेपी ज्यादा फोकस कर रही है...बस्तर के सांसद और पीसीसी चीफ दीपक बैज कहते हैं..... बीजेपी का फोकस 2024 का है... इसलिए वो विधानसभा में कम और लोकसभा में फोकस कर रही है.... हमारे यहां छत्तीसगढ़िया वाद चलेगा बाहर वाद नहीं चलेगा.....वही बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा क्या कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी है.... हर समाज हर जाति का छत्तीसगढ़ के अंदर मौजूद है..... हमारा तो नारा है सबका साथ सबका विकास......बाहरहाल छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस चुनावी अभियान में लगी हुई है.....अपनी रणनीतियों के हिसाब से काम कर रही.....छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी मोर्चा जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संभाल रखा है.....तो वहीं बीजेपी का चुनावी मोर्चा अमित शाह ने अपने हाथ में लिया है......अब देखना होगा आगामी विधानसभा और लोकसभा में किसकी चुनावी रणनीति काम आती है......