आगर-मालवा के बटावदा गांव में दो युवकों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है...मिली जानकारी के मुताबिक कानड़ थाना पुलिस को गांव के एक खेत में दो शव होने की सूचना मिली थी...सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची...इस दौरान तस्दीक करने पर बताए गए स्थान पर एक कमरे से बोरे में भरे 2 शव बरामद हुए...जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया...जिससे पूछताछ में पता चला कि उसकी बेटी को इसमें से एक युवक परेशान करता था, जिसके चलते शनिवार रात जब युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था, तो बोलेरो वाहन से आरोपी ने उनको टक्कर मार दी...इसके बाद बाइक को झाड़ियों में फेंक कर दोनों को गाड़ी में डाला और अपने खेत पर ले आया...खेत पर आरोपी ने दोनों को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, और बोरे में भरकर दोनों के शवों को फेंक दिया...।