आर्य समय  संवाददाता, जबलपुर। टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारत-साउथ अफ्रीका के बीच आज होने वाले फाइनल मैच को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। मंदिरों में विशेष पूजन किए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में ‘कप लाओ कप्तान’का संदेश चल रहा है। रात 8 बजे से वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन के केंसिग्टन ओवल में होने वाले क्रिकेट मैच का लाइव देखने के लिए कई स्थानों में बड़ी स्क्रीन और एलसीटी लगाने की तैयारी शहर में चल रही है। 

क्रिकेट प्रेमियों में चर्चा है कि पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए टीम इंडिया ने जैसा प्रदर्शन किया है और टीम के ओवर ऑल परफॉरमेंस को देखते हुए रोहित शर्मा ब्रिगेड का पलड़ा बहुत भारी है। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। जैसे-जैसे मैच शुरू होने की घड़ी नजदीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम अपने खिलाड़ियों के फार्म को देखते हुए फाइनल जीत का दावा कर रहे हैं। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका 26 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज खेलेगी।

https://youtu.be/4gTcFwKlB3k