मृगवास थाना अंतर्गत एक नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को पीडि़त बालक की मां ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके पर पुलिस ने अपना मुखबिर जाल बिछाकर सघन दबिशें दीं और सोमवार को आरोपी घनश्याम उर्फ टेलर पुत्र रामप्रसाद मीना निवासी ग्राम नाथूपुरा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, सानई चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, आरक्षक विकाश राठौर, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक अमर सिंह एवं आरक्षक अभिषेक की भूमिका रही।
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी गिरफ्तार

Continue With Google
Comments (0)