यह घटना सिंधु भवन की है। यहां पर विंध्य क्षेत्र (रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल एवं कटनी) के नागरिकों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को आमंत्रित किया गया था। उनका स्वागत सत्कार किया गया और विभिन्न क्षेत्र के नागरिकों ने अपने क्षेत्र में रेलवे से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन दिया। उनके जाने के बाद शाम 4:30 बजे के लगभग कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री पीसी शर्मा कार्यक्रम में पहुंच गए। उनके साथ उनके समर्थक भी थे। इसी दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी की कुछ कार्यकर्ता और कांग्रेस प्रत्याशी श्री पीपी शर्मा एवं उनके समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
सुनील पांडे के द्वारा बताया गया पीसी शर्मा बिना बुलाए आ गए थे
भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि भोपाल में निवासरत विंध्य क्षेत्र के लोगों का दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। करीब एक हजार लोग प्रोग्राम में मौजूद थे। पूरी तरह से गैर राजनैतिक कार्यक्रम था। हमारे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। उस परेशानी से अवगत कराने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आमंत्रित किया था। उन्होंने ज्ञापन लिया। उसके बाद पीसी शर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, और उनके समर्थकों ने हमारे साथी आरके सिंह को अपशब्द कहे। पीसी शर्मा के समर्थकों ने कार्यक्रम में विवाद किया है।
पीसी शर्मा ने कहा- मुझे अपशब्द कहे
विवाद के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा ने कहा- दीपावली मिलन के कार्यक्रम में मुझे बुलाया गया था। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। ये लोग हार से बौखला गए हैं। कल (रविवार) भी एक हमारे कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इन्हें लोकल में कैंडिडेट नहीं मिला तो बैरागढ़ से ले आए हैं।बीजेपी के लोग बौखला गए हैं। ये पूरी तरह से प्रायोजित तरीके से विवाद कराया गया है। मुझे अपशब्द कहे गए। इसकी मैं निंदा करता हूं। ये भाजपा का कैरेक्टर है।

Continue With Google
Comments (0)