आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अधारताल सुहागी क्षेत्र में परिचित लड़की के सूने मकान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम लड़की घर पहुंची तो उसने देखा कि युवक अंश कुमार पटेल फांसी के फंदे में लटका हुआ है। सूचना पर अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी के साथ सब्जी की दुकान में थी, तभी अंश आया और घर की चॉबी लेकर चला गया। अंश को थोड़ी रूकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। रात में करीब 10: 30 बजे मां के साथ घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो अंश फांसी पर लटककर तड़प रहा था। अंश को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है, घर पर वह अपनी मां के साथ रहती है। मृतक अंश के पिता संतोष पटेल का कहना है कि उसने अपने बेटे अंश और लड़की दोनों को समझाया था, लेकिन दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ। अंश शाम को घर से यह कहकर निकला था कि 9 बजे तक घर लौटकर आ जाउंगा। अंश पटेल ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

Continue With Google
Comments (0)