आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। जिसका एक नमूना रांझी के मस्ताना चौक में देखने को मिला। जहां सीवर लाइन बिछाने के लिए लंबा-चौड़ा गड्ढा खोदा गया और फिर उसे ऐसे ही खुला बिना बेरीकेडिंग के छोड़ दिया गया। जिसके चलते उस गड्ढे में एक गाय गिर गई। क्षेत्रीय लोगों ने रात को ही गाय को निकालने के लिए पुरी मशक्कत की लेकिन जब बात नहीं बनी तो नगर निगम के अधिकारियों को कॉल किया लेकिन किसी ने सहायता कराना मुनासिब नहीं समझा। जिसके बाद किसी तरह रस्सा आदि बांधकर क्षेत्रीय लोगों ने ही गायब को बाहर निकाला। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि जब गड्ढा खोदा जा रहा था तभी वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए बोला गया था लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी किसी जानवर या इंसान की जान लेने पर ही उतारु हैं।
सीवर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी गाय, घंटों बाद निकली
नगर निगम का बेढ़ंगा और लापरवाह रवैया सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि लाल बिल्डिंग में बैठे जिम्मेदार अब कर्तव्यों की पूर्ण रुप से अनदेखी कर रहे हैं।

Continue With Google
Comments (0)