बिलासपुर में रेलकर्मी की घिनौनी हरकत का मामला सामने आय़ा है...आरोप है कि रेलकर्मी अनुराग शेखर सिन्हा ने स्कूली छात्रा से रेप किया...छात्रा को वह ट्यूशन पढ़ाता था तो नोट्स बनाने के बहाने घर बुलाया था...और फिर उसे नशीले पदार्थ का सेवन कराया...जब छात्रा बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप किया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा....ये घटना 7 साल पुरानी है...आरोपी सात साल तक शोषण करता रहा...छात्रा के बालिग होने के बाद शादी हुई...तब भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा...अब उसका वीडियो बनाकर लड़की के पति को भेज दिया...जिससे उसका शादीशुदा जीवन भी बर्बाद हो गया...फिलहाल अब युवती की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने रेल कर्मी अनुराग शेखर सिन्हा के खिलाफ केस दर्ज किया है..और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है....