आर्य समय संवाददाता जबलपुर। बरेला के बम्हनी में विराजमान 51 फुट ऊंची महाकाली प्रतिमा पंडाल में बुधवार की रात अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग पूरे पंडाल में फैल गई। आयोजन समिति ने बताया कि आग से प्रतिमा को नुकसान नहीं पहुंचा है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस बल आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों की मानें तो आयोजन समिति विसर्जन की तैयारियां कर रही थी। चुंकि स्थापना स्थल पर ही प्रतिमा का विसर्जन किया गया है। लिहाजा प्रतिमा के आसपास मधुमक्खियों के छत्ते होने के चलते आज उन्हें हटाने के प्रयास किए जा रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया जा रहा था, इसी दौरान अचानक पंडाल में आग लग गई। पूरा पंडाल बांस का बना हुआ था, इसलिए कुछ समय में आग फैल गई।

Continue With Google
Comments (0)