एजेंसी, वॉशिंगटन
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर असम में चाय बागान घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के करीबी राज्य के दिवालिया चाय बागानों को खरीदकर उसे बेच रहे हैं। बताया कि रातोंरात उन जमीनों पर अलग-अलग निर्माण किया जा रहा है। गौरव गोगोई ने इसे चुनावी बॉन्ड से भी बड़ा घोटाला बताया है। कांग्रेस सांसद ने कहा, यह जो चल रहा है इससे चाय बागान के श्रमिकों को अंधकारमय भविष्य का सामना करना पड़ रहा है। उनमें से हजारों लोग रोजगार की सुविधा से वंचित हो गए हैं। इस मुद्दे पर सीएम, ओएसडी, उनके राजनीतिक विशेषज्ञ और भाजपा के प्रवक्ता को संदेश भेजा गया है, लेकिन इन आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Continue With Google
Comments (0)