आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जबलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को परीक्षाओं में धांधली और नर्सिंग घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी टाउन हॉल में एकत्रित होकर गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पैदल कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

लेकिन पुलिस के द्वारा घंटाघर पर बेरियल लगाकर कांग्रेसजनो को रोका गया और पूर्वक पानी की बौछार की गई। तत्पश्चात कांग्रेस ने सड़क पर ही धरना दिया और जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।

नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में घोटाले की लंबी लिस्ट तैयार है।हालही में व्यापम और पटवारी घोटाला हुआ और प्रदेश की जनता उस घोटाले से अभी उभरी भी नहीं थी कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग घोटाला सामने आ गया।

वहीं सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। इस बार भी मध्य प्रदेश की सरकार नर्सिंग घोटाले को दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वारा इस बार कमर कस ली गई है। जब तक के नर्सिंग घोटाला उजागर नहीं होता है और मध्य प्रदेश के छात्रों को न्याय नहीं मिलता है।कांग्रेस पार्टी लगातार सड़कों पर आंदोलन करती रहेगी।

घेराव के दौरान मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी से दिनेश यादव, संजय यादव,रमेश चौधरी,सन्मति सैनी, राजेश पटेल,राजेश सोनकर, अभिषेक चिंटू चौकसे,अतुल बाजपेई,रूपेन्द्र पटेल,राधेश्याम चौबे, मुकेश राठौर, बलवंत गुर्जर, पप्पू वसीम,हरि तिवारी,नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी, अयोध्या तिवारी, गुड्डू तामसेतवार,वकील अहमद अंसारी, शफीक हीरा, प्रमोद पटेल, संतोष पंडा, गुलाम हुसैन, सत्येंद्र चौबे, अख्तर अंसारी, अमरचंद बावरिया,ताहिर अली, आरिफ बेग,विजय रजक, सचिन वाजपेई, प्रहलाद पटेल,रेखा विनोद जैन, राजेंद्र पिल्ले, रीतेश गुप्ता,चिंटू तिवारी, शिशिर नन्होरिय, समर्थ अवस्थी,मदन लरिया,हुकुमचंद जैन, रिजवान अली कोटी,रवि रैकवार,असलम खान,अनुज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र यादव, अखिलेश तिवारी, सत्येंद्र पचौरी, राहुल रजक,एजाज अंसारी,शिशांत ठाकुर, विक्रम ठाकुर,संदीप जैन, एवं

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी से मनीष पटेल, संगीता सिंह, बल्ली रजक, प्रमोद शुक्ला,मुकेश सोनी, अरविंद तिवारी, कोडी लाल राय,शिव नामदेव,नन्ना राय,नेक राम पटेल,सतेंद्र गर्ग, मुकेश पटेल, जानी गुमास्ता,देवी ठाकुर, किशोर दुबे, सुनील जैन,विजय जैन, अखिलेश नवेरिया,सुभाष पटेल, महेश चौहान, अतुल विश्वकर्मा, आशुतोष ठाकुर, जुगेंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल, पवन सोनी, दिलीप पटेल, दिनेश पटेल, अरविंद रैकवार, संदीप साहू, सुनील जैन, प्रमोद शुक्ला, चतुर सिंह लोधी, रामबाबू सिंह, परमलाल अहवासी, अतुल विश्वकर्मा, गुड्डा सतेंद्र चौबे, रामकुमार पटेल, लक्ष्मण गोंटियां, (मोनू) सचिन पटेल, अमोल चौरसिया, बिहारी पटेल और सैंकड़ों ग्रामीण कांग्रेस जन उपास्थित रहे।