अनमोल संदेश, भोपाल

भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग में अग्रणी संस्थान खान स्टडी ग्रुप (्यस्त्र)  भोपाल में टॉपर्स मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के उन छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया, जिन्होंने हाल ही में हुई सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। केएसजी संस्थान के विभिन्न कोर्सों से जुड़े हुए टॉपर्स जिसमे सचिन गोयल रैंक 209 समीर गोयल रैंक 222,आराधना चौहान रैंक 251 अर्नब भंडारी रैंक 232 ऋषभ भट्ट रैंक 363 एवं तनु जाट रैंक 450 शामिल हुए। 

    केसीजी ने इन सभी टॉपर्स के साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान इस सेमिनार में किया। जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता के उच्च स्तर तक अपने ख्याति को स्थापित किया है। केएसजी इंडिया के संस्थापक और निदेशक डॉ. खान ने कहा कि यूपीएससी में उचित रणनीति चयन की संभावना को काफी बढ़ा सकती है। इसलिए, हम ्यस्त्र में यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारी रणनीति इस परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने में आपकी मदद करें। डॉ. खान जो एक कुशल शिक्षक, शिक्षाविद्, विद्वान, विचारक और प्रेरक व्यक्तित्व हैं। विगत 30 वर्षों से सिविल सेवा के अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन  दे रहे हैं। साथ ही अभ्यार्थियों के निबंध लेखन शैली और सिविल सेवा सर्विस से संबंधित बारीकियों पर ध्यान दिया। 

जिसमें  ्यस्त्र की विशेषज्ञता है और उन्होंने बताया कि इसके चलते ही सिविल सेवा परीक्षा (ष्टस्श्व) 2023 में 270+ छात्र चयन हुए। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय ्यस्त्र के विशिष्ट फैकल्टी और मेंटर्स को दिया। टॉपर्स ने न केवल अकादमिक सहायता बल्कि संस्थान द्वारा प्रोत्साहित किए गए प्रेरक वातावरण को भी महत्वपूर्ण बताया, जिसने उनकी यात्रा में मुख्य भूमिका निभाई।