आर्य समय संवाददाता, रीवा। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में रीवा जिले में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार रीवा जिले से स्थानांतरित होकर जाने वाले अधिकारियों में वीरेन्द्र सिंह ठाकुर (सहायक सेनानी, 10वीं वाहिनी विशबल, रीवा) को सहायक सेनानी, 07वीं वाहिनी विशबल (भोपाल), श्री रोहिताश मरावी (एस.डी.ओ.पी., रीवा) को एस.डी.ओ.पी., जोबट (झाबुआ), श्री आशुतोष द्विवेदी (उप पुलिस अधीक्षक, रीवा) को एस.डी.ओ.पी., पाटन (जबलपुर), श्रीमती हिमाली पाठक (उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, रीवा) को उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय (भोपाल), श्री राजेश सिंह भदौरिया (कार्यवाहक एस.डी.ओ.पी., अजाक, रीवा) को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय (भोपाल), श्री सुधीश टोप्पो (सहायक सेनानी, 9वीं वाहिनी विशबल, रीवा) को सहायक सेनानी, 15वीं वाहिनी विशबल (इंदौर), श्री नगेंद्र कुमार राय (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, रीवा) को एस.डी.ओ.पी., कटंगी तथा श्री दीपक सिंह मरावी (प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, रीवा) को एस.डी.ओ.पी., पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) पदस्थ किया गया है।
वहीं दूसरी ओर, रीवा जिले में नवीन पदस्थापना पाने वाले अधिकारियों में श्री उपभान सिंह बागरी (नगर पुलिस अधीक्षक, जबलपुर) को उप पुलिस अधीक्षक, सिरमौर (रीवा), श्रीमती दिव्या सिंह (उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल) को एस.डी.ओ.पी., मनगवां (रीवा), श्री महेन्द्र सिंह परमार (एस.डी.ओ.पी., बड़नगर, उज्जैन) को उप पुलिस अधीक्षक, अजाक (रीवा) एवं श्री शिवप्रसाद सिंह बघेल को उप पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. (रीवा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा स्थानीय पदस्थापना में बदलाव करते हुए श्री लाल प्रकाश मिश्रा (उप पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस., रीवा) को उप पुलिस अधीक्षक (रीवा) के पद पर तैनात किया गया है। गृह विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
Continue With Google
Comments (0)