आर्य समय संवाददाता भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी नेतृत्व ने दतिया जिले की पूरी संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार की गई है।
समीक्षा समिति की अनुशंसा पर गिरी गाज
​उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए भाजपा द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया था। समीक्षा समिति की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर ही संगठन ने दतिया जिले की कार्यकारिणी पर यह गाज गिराई है।

ये सभी इकाइयां हुईं पदमुक्त-
​आदेश के तहत जिला संगठन की निम्नलिखित सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग/पदमुक्त कर दिया गया है:
​जिलाध्यक्ष ( रघुवीर सिंह कुशवाह) एवं जिला पदाधिकारी
​जिला कार्यसमिति
​समस्त मंडल
​समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ
​प्रकल्प एवं विभाग