आर्य समय संवाददाता, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि और लगातार बारिश के चलते उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), रीवा द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय और अशासकीय (प्राइवेट) विद्यालयों में 3 सितंबर 2026 और 5 सितंबर 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

अवकाश के प्रमुख बिंदु:

छात्रों के लिए छुट्टी: 3 और 5 सितंबर को जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी रहेगी।

शिक्षकों को आना होगा: यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षक और अन्य कर्मचारी अपने कार्यस्थल (स्कूल) पर उपस्थित रहकर विद्यालयीन कार्य निपटाएंगे।

परीक्षाएं यथावत रहेंगी: यदि इन दिनों में पूर्व से कोई परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो वे अपने तय समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी।

क्यों लिया गया फैसला
जिला प्रशासन के अनुसार, भारी वर्षा के कारण कई क्षेत्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों और आवागमन के मार्गों में जलभराव की स्थिति बन गई है। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश के पूर्वानुमान और राहत कार्यों में स्कूलों के उपयोग की संभावना को देखते हुए कलेक्टर रीवा के अनुमोदन के बाद यह आदेश जारी किया गया है।