छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता जागरूकता रैली के साथ की गई जिसमें सरायपाली एसडीएम हेमंत रमेश नंदनवार विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी जनपद सीईओ सहित कई विभाग अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया मतदाता जागरूकता रैली जो सरायपाली के माधव राव सदाशिव गोलवलकर स्कूल से साइकिल रैली के रूप में प्रारंभ होकर सरायपाली के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए नई मंडी प्रांगण तक पहुंची और वहां से वापस चौक चौराहों से होते हुए मतदाता जागरूकता के नारों के साथ वापस पहुंची इस रैली का उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार के महत्व को समझने और आने वाले चुनाव में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत सही उपयोग कर सही जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए जागरूक करना था अधिकारियों ने बताया कि इस जागरूकता रैली से लोगों में जागरूकता आएगी और अपने मताधिकार के महत्व को समझेंगे और आने वाले चुनाव में इसका सही उपयोग कर सकें इसी उद्देश्य को लेकर आज जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों की तादाद में स्कूली बच्चों ने साइकिल चलाकर रैली को अधिकारियों के साथ मिलकर सफल बनाया