आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंची कुछ महिलाओं ने शहपुरा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत सौंपी है।

शहपुरा निवासी दीपिका पति अखिलेश अग्रवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरी किराने की दुकान है। 27 जून की शाम करीब 4 से 4.30 बजे थाना प्रभारी शहपुरा एवं इनके साथ करीब 8-10 पुलिस वाले आए। वे सभी लोग गाडी से उतरकर हम लोगों को गंदीगंदी गालियां देते मारने लगे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिस कर्मी घर के अदर घुस गये, घर का सामान तितर बितर करते हुए कीमती सामान ले गए।

अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।जांच रिपोर्ट आने पर ही सही घटनाक्रम से पर्दा उठ पाएगा।

https://youtu.be/gfRJUQ3u6p0