आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। अपनी कार्य शैली के चलते विवादों में रहने वाला अंजुमन स्कूल का प्रबंधन बुधवार को फिर विवादों में घिर गया। दरअसल,शासन ने बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित कर रखा है। लेकिन उक्त आदेश को दरकिनार कर प्रबंधन ने स्कूल खोलकर रखा था। इस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य ने आपत्ति की और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। वहीं विवाद बढ़ते ही प्रबंधन ने अभिभावकों को मैनेज भेज स्कूल में छुट्टी कर दी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुज़म्मिल अली ने बताया कि आज महाराणा प्रताप जयंती पर जहां पूरे प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। वहीं अंजुमन स्कूल मढाताल सहित अन्य शाखाएं आज भी संचालित हो रही है। अंजुमन स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदारों का कहना है कि हम वक़्फ़ कानून का पालन करते हैं और उसके द्वारा घोषित अवकाश को ही मानते हैं।

Continue With Google
Comments (0)