आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सवित्री विहार और समीक्षा टाउन क्षेत्र में डस्ट लेकर निर्माणाधीन साइड में पहुंचा हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी लग्जरी कारों पर पलट गया। देर रात हुए हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग चुका था।
हादसे में 3 कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने कार पर पलटे हाईवा को क्रेन से हटाया है। पुलिस हाईवा के आधार पर वाहन मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हाईवा में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, संभवत: चैचिस नंबर से भी छेड़छाड़ की गई है।
समीक्षा टाउन निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि निर्माणधीन साइड में डस्ट लेकर पहुंचा हाईवा अनलोड करते वक्त समीप में खड़ी कारों पर पलट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में बाहरी लोगों की कार पार्क होती हैं। रात में कार में दारूखोरी होती रहती है।
कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। कई कार तो महीनों से एक ही जगह पर खड़ीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों पर अवैध पार्किंग हो रही है। सारी रात ओव्हर लोड हाईवा आते-जाते रहते हैं, हाईवा के कारण ही सड़क और नाली टूट रही हैं।

Continue With Google
Comments (0)