मध्यप्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता
धात्री की मौत हो गई है...धात्री सुबह मृत पाई गई...मौत की वजह पता लगाने के लिए
पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है...26 मार्च
से अब तक 9 चीतों की मौत हो चुकी है... इनमें तीन शावक भी शामिल
हैं, जिनका जन्म कूनो में हुआ था...धात्री कूनो नेशनल पार्क
के खुले जंगल में घूम रही थी...उसे हेल्थ चेकअप के लिए लाया जाना था, पिछले 10 दिनों
से वन विभाग की टीम उसे तलाश रही थी...बता दे कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट...कूनो
में चीतों की मौत पर चिंता जता चुका है।
कब-कब हुई कूनो में चीतों की मौत
26 मार्च 2023 को किडनी इन्फेक्शन से साशा की मौत
23 अप्रैल 2023 को नर चीता उदय की हार्ट अटैक से मौत
9 मई 2023 को मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत
23 मई 2023 को ज्वाला
के एक शावक की मौत
25 मई 2023को ज्वाला के दो और शावकों की मौत
11 जुलाई 2023 को नर
चीता तेजस की जान गई
14 जुलाई 2023 को मेल चीता सूरज की हुई थी मौत
पीएम
मोदी ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर छोड़े थे चीते
17 सितंबर
2022 को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था...इस साल 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था...यानी कुल 20 चीते लाए गए थे। इनमें से अब तक 9 चीतों की मौत हो चुकी हैं।

Continue With Google
Comments (0)