आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। यातायात नियमों के मुताबिक माल वाहक वाहन में सवारी बैठाना गलत है, इसके बावजूद लोडिंग वाहनों में इंसानों की ओवर लोडिंग का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में जिले में कई हादसे भी हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है। बुधवार दोपहर बरेला के काशी महगवां के पास 30 यात्रियों से भरा पिकअप वाहन स्टेरिंग फेल हो जाने की वजह से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 लोगों की जान उपचार दौरान चली गई। दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की असमय मौत हो गई, 27 यात्री घायल हुए जिनका उपचार अलग-अलग स्थानों में चल रहा है। मेडिकल अस्पताल में भर्ती 2 दर्जन घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
Jabalpur News: माल वाहक वाहन में सवार थे 30 यात्री, 3 की मौत, बरेला के काशी महगवां में दर्दनाक हादसा
Jabalpur News: 30 passengers were traveling in the goods carrier vehicle, 3 died, tragic accident in Kashi Mahgawan of Barela.

Continue With Google
Comments (0)