आर्य समय संवाददाता जबलपुर। साइबर फ्रॉड के मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लेकर कैंट थाना पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। मामला सदर एसबीआई बैंक से जुड़ा हुआ है।
जबलपुर के कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दो बाहरी शिकायतकर्ताओं द्वारा उनके खातों से अवैध ट्रांजैक्शन की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिनकी जांच करने पर पाया गया कि ये खाते जबलपुर के सदर स्थित एसबीआई (SBI) ब्रांच के हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो आरोपी सदर (जबलपुर) और दो कटनी के रहने वाले हैं। इस साइबर धोखाधड़ी में लगभग ₹1,10,000 की राशि की हेराफेरी सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित बैंक खातों को होल्ड (फ्रीज) करवा दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, एनसीआरपी पोर्टल की शिकायत पर जबलपुर में दर्ज होने वाला यह पहला मामला है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश और खातों की विस्तृत जांच के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।

Continue With Google
Comments (0)