छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट पर चिंतन का दौर जारी है...बीजेपी अपनी दूसरी सूची पर विचार कर रही है...तो वहीं कांग्रेस पर अपनी पहली सूची के लिए ही मंथन कर रही है...इसके लिए शुक्रवार देर रात तक सीएम हाउस में चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है...केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक तक अंतिम सूची के लिए अभी इंतजार करना होगा..बैठक में कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सदस्य एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा मौजूद रहे...हालांकि सूत्रों के मुताबिक कि प्रत्याशियों की सूची के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है...18 सितम्बर के बाद ही पहली लिस्ट जारी हो पाएगी...

बैठक में इन बिन्दुओं पर चर्चा हुई

90 सीटों की स्थिति वहां सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा की गई

जिन सीटों में कांग्रेस के विधायक हैं, वहां एंटी इंकम्बेसी जैसी स्थिति तो नहीं है और अगर है तो क्या नए चेहरे से उसे दूर किया जा सकता है?

वर्तमान में सरकार की संभागवार स्थिति जिसमें रायपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग की स्थिति का आंकलन सीटों के हिसाब से संभागवार किया गया।

मौजूदा मंत्रियों और विधायकों की स्थिति को लेकर भी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि अजय माकन भी सर्वे रिपोर्ट लेकर बैठक में पहुंचे थे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के संदर्भ में केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियां और योजनाओं में कितना विरोधाभास है। इस पर भी बात की गई है..