नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी पदभार संभालते ही सक्रिय हो गए हैउन्होंने रविवार को रायपुर सेंट्रल और महिला जेल का औचक निरीक्षण किया। रसोई घर का निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची और निम्न स्तर का भोजन देने पर आपत्ति जताते हुए जेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जेल डीआइजी एसएस तिग्गा को निर्देश दिया कि बंदियों को हर हाल में गुणवत्ता रहित अनाज व दाल उपलब्ध कराए। जिला न्यायाधीश ने जेल के भीतर की साफ-सफाई व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ, भोजन समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने को कहा।