राम मंदिर का निर्माण काम अंतिम चरण पर है
घर घर जाकर करेंगे निमंत्रण
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के शुभारंभ और रामलला की इसमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को नजदीक से देखने का समय नजदीक आ गया है, तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं, देश के करोड़ों हिंदू दिवाली जैसी अनुभूति वाले इस पल के साक्षी बने उसके लिए अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत कलश भोपाल पहुंचे जहाँ उनका पूजन हुआ और अब ये पीले चावल घर घर पहुंचाकर लोगों को निमंत्रित किया जायेगा।
विश्व हिन्दू परिषद् ने राम भक्तो को आमत्रण देना शुरू कर दिया है
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने राम भक्तों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया है, इसके लिए अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत कलश मध्य प्रान्त में पहुँच गए है, राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर में इन कलशों का विधि विधान से पूजन किया और फिर अलग अलग जिलों में पहुँचाना शुरू किया।

Continue With Google
Comments (0)