नरसिंहपुर। एक बार फिर आम जनता की उपयोगी गाड़ी विंध्यांचल बीना एक्सप्रेस फिर से बंद हो गई है। जिससे आमजनता के अलावा रोजाना अप-डाउन करने वाले रेल यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम मध्य रेल के द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाडिय़ों का निरस्तीकरण आये दिन जारी है।
रेलवे द्वारा निर्माण के नाम पर लगातार पूरे के पूरे रूट पर ट्रेन केंसिल की जा रही है जबकि फौरी राहत के लिये शार्ट रूट पर भी ट्रेन चलायी जा सकती है। 11271 इटारसी कटनी बीना भोपाल विंध्याचंल एक्सप्रेस 10 मई से 20 मई 24 तक एवं 11272 भोपाल बीना इटारसी विंध्याचंल एक्सप्रेस 10 मई से 20 मई 24 तक केंसिल होने से सीजन में यात्री बेजा परेशान है। विंध्याचंल एक्सप्रेस इटारसी जबलपुर रेलखंड की लोकप्रिय ट्रेनों में शुमार है अप डाउनर्स इससे आते-जाते हैं।
अनेक स्टेशनों पर फास्ट गाडियां धडधडाती निकलती है वैकल्पिक रूप से स्टापेज के अधिकार डीआरएम स्तर से हटाकर रेलवे बोर्ड ने खुद ले लिये है दिल्ली में बैठे अधिकारी स्थानीय समस्याओं से रूबरू नहीं रहते है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। आमजनों का जन जीवन ज्यादा प्रभावित हो रहा सत्ता प़क्ष मौन है तो विपक्षी कांग्रेस भी मूक दर्शक बनी हुई है। अब कटनी-बीना रेलखंड के असलाना रेलवे स्टेशन के पास तीसरी रेलवे लाइन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 10 सवारी गाडिय़ों को 9 मई से 21 मई के बीच रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें निरस्त पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ये सवारी गाडिय़ां अपने शुरुआती स्टेशन से रद्द रहेंगी। 10 से 20 मई - बीना-दमोह पैसेंजर, 11 से 21 मई - दमोह-बीना पैसेंजर, 10 से 20 मई - बीना-कटनी मेमू, 10 से 20 मई - कटनी-बीना मेमू, 10 से 20 मई - भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, 10 से 20 मई - इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस, 10 से 20 मई - भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस, 11 से 21 मई - दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस, 09 से 19 मई - बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, 11 से 21 मई - भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस शामिल है।

Continue With Google
Comments (0)