अनमोल संदेश, रायसेन
विदिशा-रायसेन संसदीय सीट से लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जगह जगह लाड़ली बहनों भाजपाइयों द्वारा फूलमाला पहना कर फूलबरसाकर किया गर्मजोशी पूर्वक स्वागत। स्वागत करने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विदिशा लोकसभा सीट के चुनाव संयोजक रामपाल सिंह राजपूत पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांची सीट के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ,भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर नगर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवर लाल पटेल पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मि_ू लाल धाकड़ डॉक्टर जेपी किरार शुभम उपाध्याय कन्हैया सुरमा धीरेंद्र सिंह कुशवाहा मंजू कुशवाहा नरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा युवा नेता भावेश खूबचंदानी अंशुल शर्मा राजेंद्र राज मीणा राजू राठौर बृजेश चतुर्वेदी पूर्व जनपद अध्यक्ष वीर सिंह पटेल चंद्र कृष्ण रघुवंशी बबलू ठाकुर बबलू चौधरी दीपक रघुवंशी अशोक राठौर आदि शामिल रहे।रायसेन जिले में लालड़ी बहनों के स्वागत से अभिभूत नजर आए। रायसेन जिले की सीमा में प्रवेश करते ही ग्राम सेहतगंज चिडिय़ा पुल बियर फैक्ट्री के सामने राजीव नगर खरबई नीमखेड़ा रतनपुर दरगाह शरीफ भाजपा जिला जिला कार्यालय सागर तिराहे पाटन देव और श्रीराम परिसर में शिवराज सिंह चौहान का भाजपाइयों और लाडली बहनों ने फूल बरसाओ का जोरदार स्वागत किया। लाड़ली बहनों ने सिर पर कलश लिए उनका स्वागत किया।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रायसेन सागर मार्ग स्थित श्री राम परिसर में लोक सभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। भाजपा श्री राम परिषद कार्यालय में लोकसभा विदिशा सीट के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने नतमस्तक होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

Continue With Google
Comments (0)