रायपुर: मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल अपने वादे के अनुसार चिटफंड के पीड़ित निवेशकों को उनकी राशि लौटा दी
है...मुख्यमंत्री ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से राज्य के 7 जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित
निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए
की राशि लौटाई...मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर अब तक राज्य के 81 हजार 204 पीड़ित
निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रूपए
की राशि लौटाई जा चुकी है,
208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और इनसे संबंधित 700 से
अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है...हितग्राहियों को ऑनलाइन
संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां
चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करके पीड़ित निवेशकों का पैसा वापस लौटाया गया है...मुख्यमंत्री
ने कहा कि हमारे द्वारा की गयी कार्रवाई को देखते हुए अब दूसरे राज्य भी हमसे ये
पूछ रहे हैं कि ये कैसे संभव हो पाया है...मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब कुछ राज्य
की जनता के विश्वास के कारण ही संभव हो सका है...मैंने आपसे वादा किया था, आपसे
ठगी करके आपके खून-पसीने की कमाई लूटने वाली चिटफंड कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा...उन
पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी, और निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे...हमने चिटफंड
कंपनियों से निवेशकों की राशि लौटाने कार्ययोजना बनाई और इस पर अमल के लिए समयसीमा
तय की...इस पर अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और फर्जी कंपनियों पर लगातार
कार्रवाई कर निवेशकों को राशि लौटाई जा रही है।
CM भूपेश ने निभाया वादा

Continue With Google
Comments (0)