आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में शनिवार की रात जांच के दौरान दो जेल प्रहरियों को गाँजा ले जाते हुए पकड़ा गया है। वे जूता-मोजा में गाँजा की पुड़िया छिपाकर ले जा रहे थे। ज्ञात हो कि 9 दिनों में दूसरी बार गाँजा ले जाते हुए जेल प्रहरियों को पकड़ा गया है। इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गयी है, वहीं जेल प्रशासन द्वारा घटना की जाँच शुरू कर दी गयी है।
इस संबंध में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जेल प्रहरी राजेश गुर्जुर और राजेंद्र राठौर र द्वारा जेल के भीतर गाँजा व तंबाकू की सप्लाई की जा रही है। दोनों की रात्रि में 10 बजे से 2 बजे तक ड्यूटी है। ड्यूटी के दौरान आपत्तिजनक सामान की सप्लाई करेंगे। जानकारी के बाद जैसे ही दोनों जेल प्रहरी जेल के मुख्य गेट पर पहुँचे वहाँ पर उनके कपड़ों की तलाशी ली गयी लेकिन उनके पास कुछ नहीं मिला। इसके बाद जेल अधिकारियों द्वारा बारीकी से जाँच करने पर राजेंद्र राठौर के जूते के सोल की जाँच किए जाने पर उसमें छिपाकर रखी गयी गाँजा की पुड़िया मिली, वहीं राजेश के मोजे में तंबाकू व सिगरेट बरामद की गयी।
Comments (0)