जांजगीर चाम्पा जिले मे 13 अगस्त को आयोजित भरोसे के सम्मलेन की तैयारी जोर शोर से चल रहा है...पुलिस ग्राउंड मे आयोजित सम्मलेन मे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सत्ता और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे, कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे

शैलजा कुमारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए भरोसे के सम्मलेन को एतिहासिक होना बताया, और उन्होंने कहा कि प्रदेश कि जनता इस कार्यक्रम के लिए काफ़ी उत्साहित है और सरकार कि योजना का लोकार्पण होगा जिसका लाभ जनता को मिलेगी, सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए छोटा का प्रदर्शन होना बताया,उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर आ गए है, लोक तंत्र मे हर जीत बनी रहती है, जगदलपुर मे भी कार्यक्रम हो चुका है, चुनाव का शंखनाद 5 साल पहले हो चुके है,चुनाव मे कई नए चेहरे नजर आएंगे,शैलजा कुमारी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जन विरोधी होने का आरोप लगाया....

वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज भी कार्यक्रम कि तैयारी का जायजा लेने पहुंचे उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जांजगीर पहुचे, उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को टीप दिए, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरु कर दी है इस बार प्रदेश मे जीतने वाले युवाओं को भी टिकट दिया जायेगा...