छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले यात्राओं का दौर चल रहा है...बीजेपी के दो
दिशाओं से निकले परिवर्तन यात्राओं का बिलासपुर में समापन हुआ...अब कांग्रेस भी
यात्रा की राह में है..आज कांग्रेस प्रदेशभर में भरोसा यात्रा का आयोजन करने जा रही है..इस यात्रा की हर
नेता को उनके विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है..हर विधानसभा में कांग्रेस
की भरोसा यात्रा 30 किलोमीटर
चलेगी.. इस दौरान नुक्कड़ सभाओं और जनता से मुलाकात के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों को
जनता तक पहुंचाने की कोशिश होगी..यात्रा के माध्यम से एक और कांग्रेस अपनी योजनाओं
और उपलब्धियां को जनता के बीच लेकर जाने की बात कह रही....तो वहीं बीजेपी का कहना
है सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है इसलिए भरोसा का यात्रा निकाल रहे.....भरोसा
यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता के बीच पहुंचने की कोशिश तो कर ही रही है..इसे
चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है..क्योंकि
आचारसंहिता लगने और प्रत्याशियों के ऐलान के बाद लगातार यात्राएं होंगी..ऐसे में
टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं और सीटिंग विधायकों को इस यात्रा के माध्यम से अपनी
ताकत भी दिखानी होगी..यही वजह है कि इसकी रणनीति हाईलेवल मीटिंग में तैयार की गई
है..
आज कांग्रेस की भरोसा यात्रा,क्या रहेगा खास ?

Continue With Google
Comments (0)