भोपाल
के वन विहार नेशनल पार्क के खुलने और बंद होने का समय 1 अगस्त मंगलवार से बदल जाएगा...अब यह सुबह 6.30 बजे खुलेगा और शाम 6.30 बजे
बंद होगा...बंद होने से 30 मिनट पहले तक एंट्री दी जाएगी...अक्टूबर तक यही
शेड्यूल रहेगा...अभी टाइमिंग सुबह 6 से
शाम 7 बजे तक है...यानी, 13 घंटे...
मंगलवार से यह एक घंटा कम यानी 12 घंटे
खुला रहेगा...बता दें कि नेशनल पार्क की साल में 4 बार
टाइमिंग बदलती है।
पार्क
का शेड्यूल
1 अगस्त से 31 अक्टूबर
तक टाइमिंग सुबह साढ़े 6 से शाम साढ़े 6 बजे
तक रहेगी।
1 नवंबर से 15 फरवरी
तक सुबह 6.30 बजे से खुलेगा और शाम को 6 बजे बंद हो जाएगा।
16 फरवरी से टाइमिंग सुबह 6.30 से
शाम 6.30 बजे तक रहेगी। यह शेड्यूल 15 अप्रैल तक रहेगा।
16 अप्रैल से वन विहार के खुलने और बंद करने में 30-30 मिनट की बढ़ोतरी होती है। 31 जुलाई
तक यह सुबह 6 से शाम 7 बजे
तक खुला रखा जा रहा है।
वन विहार में 1310 जानवर
वन विहार में शेर, टाइगर, भालू, हिरण, लकड़बग्घा, तेंदुआ, मगर-घड़ियाल, चीतल समेत 27 तरह
के जानवर
हैं...इनकी
कुल संख्या 1510 हैं...हालांकि, एक साल में जानवरों की संख्या 142 तक घट गई है...पिछले साल हुई गणना में
कुल 1652 जानवर थे।

Continue With Google
Comments (0)