चिरमिरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने आक्रोश मशाल रैली निकाली।मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में आक्रोश जाहिर करते हुए मशाल रैली निकाल कर विरोध जताया हैं। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस्तीफे की बात कही। यह रैली चिरमिरी के हल्दीबाड़ी क्षेत्र में निकाली गई। रैली में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। मणिपुर में महिला के साथ हुए अत्याचार का किया विरोध जताया गया। हिंसा का जिम्मेदार वहां के प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को ठहराया। गृह मंत्री के साथ साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की इस्तीफे की बात कही। मशाल आक्रोश रैली में क्षेत्र के विधायक व महापौर सहित महिला कांग्रेस के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल