आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को समर्पित करते हुए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीयू) की रासेयो मुक्त इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मे स्वयंसेवकों ने वीरांगना दुर्गावती के शौर्य का स्मरण करते हुए उनकी वीरगाथा को समर्पित कर रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान मान. कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा, कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा, प्रो. राकेश बाजपेयी, कार्यपरिषद् सदस्य चंद्रशेखर पटेल, परीक्षा नियंत्रक डॉ.रश्मि टंडन, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा व रक्तदान शिविर संयोजक डॉ. देवांशु गौतम कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस मुक्त इकाई आरडीयू रहे।
कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदान ही वर्तमान समय की महती आवश्यकता है,क्योंकि रक्तदान शिविरों से ही आज के आकस्मिक रक्त की आवश्यकता की पूर्ति हो सकती है एवं संसार में रक्तदान ही सर्वश्रेष्ठ कार्य है। वीरांगना रानी दुर्गावती को समर्पित रक्तदान शिविर के दौरान क्रमश: शिविर संयोजक डॉ. देवांशु गौतम, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा, डॉ प्रशांत मिश्रा, अरविंद कुमार लोधी, रोशन प्रजापति, निखिल कुमार गुप्ता, पुष्पराज साकेत नूर मोहम्मद, श्रेणी दुबे, रेणुका यादव, आशुतोष मेहरा, प्रशांत मरावी, राघव यादव, आदित्य श्रीवास, केशव प्रधान सहित अन्य स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया।
समाधि स्थल, विवि में वीरांगना रानी दुर्गावती को दी गई पुष्पांजलि--
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर 24 जून को सर्वप्रथम वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल नरईनाला में प्रात: 8.30 बजे कुलुगरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा, कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा, प्रो. विशाल बन्ने एवं सहायक कुलसचिव पंचमलाल सनोडिया ने पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात विश्वविद्यालय में मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Continue With Google
Comments (0)