आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। गोरखपुर छोटी लाइन फाटक से लेकर ग्वारीघाट के बीच नैरोगेज रेलवे लाइन की खाली पड़ी जमीन पर वर्षों पुराने सड़क बनाने के मसले पर आज मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह व रेलवे के बीच लम्बी बैठक हुई। 

बैठक में मंत्री राकेश सिंह ने रेलवे के सामने दो तरह के प्रस्ताव रखे जिसमें पहला प्रस्ताव यह रहा कि गोरखपुर छोटी लाइन फाटक से लेकर गौरीघाट तक जो जमीन खाली पड़ी है उसका मालिकाना हक रेलवे अपने पास रखे और हमे शहर हित में सड़क बनाने की अनुमति दे। दूसरा प्रस्ताव रखा गया कि रेलवे खाली पड़ी जमीन का हिस्सा मध्यप्रदेश सरकार को हस्तांतरित कर दे और बदले में मप्र शासन की गधेरी स्थित जमीन का स्वामित्व अपने नाम करवा ले। 

बताया जाता है कि आज हुई बैठक में स्पष्ट नतीजा तो निकलकर सामने नहीं आया है लेकिन जल्द ही इस रेलवे एवं जिला प्रशासन के बीच सहमति बनने की उम्मीद जरूर जाग गई है। 

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यदि रेलवे जमीन देने के लिए तैयार हो जाता है तो फिर छोटी लाइन फाटक से गौरीघाट के बीच खाली पड़ी रेलवे की जमीन में वाटर सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन को शिफ्ट करके वहां पर सड़क निर्माण के कार्य को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

https://youtu.be/NRcIpleOz0I