भविष्य की जरूरत है प्राकृतिक ऊर्जा विश्व पवन ऊर्जा दिवस आज डॉ. केशव पाण्डेय विश्व पवन दिवस पूरी दुनिया में पवन ऊर्जा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस खास दिवस पर देश और दुनिया में अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक ऊर्जा के इस रूप के महत्व को समझाया जाता है और उसकी भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया जाता है, ताकि समय रहते लोग इसके बारे में सजग हो सकें। -------------- 15 जून को पूरी दुनिया में विश्व पवन दिवस मनाया जाता है। इसे वर्ल्ड विंड डे भी कहा जाता है। यूरोपीय पवन ऊर्जा संघ ने वर्ष 2007 में इस पर्व को पहली बार मनाया। ग्लोबल विंड एनर्जी कॉउंसिल के सहयोग से अलग-अलग आयोजनों के माध्यम से इसे विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा। दोनों संगठनों द्वारा यह तय किया गया कि विश्व भर में इस दिन पवन ऊर्जा के महत्वों से लोगों को अवगत करव

Continue With Google
Comments (0)