मप्र विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है, भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता प्रत्याशियों के समर्थन में वोट अपील करने जनसभाएं ले रहे हैं । इसी क्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दतिया पहुंचे उन्होंने यहाँ गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि नरोत्तम मिश्रा के प्रयासों से दतिया की तस्वीर बदल गई ,
भाजपा उम्मीदवार गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया, सिंधिया ने दतिया की जनता से अपील की कि नरोत्तम मिश्रा को जीत दिलाकर एक बार फिर मप्र में भाजपा सरकार बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब मैं दतिया आता था तो गड्डों में सड़क ढूँढना पड़ती थी लेकिन आज नरोत्तम जी ने पूरे दतिया और आसपास के क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है, इसलिए ऐसे सच्चे और अच्छे जनसेवक को जीत दिलाने का संकल्प आज हर दतियावासी को लेना चाहिए।
सिंधिया ने कहा कि दतिया तो पिछले पाँच सालों में कालेजों का शहर बन गया है मेडिकल कालेज से लेकर कितने कालेज खुल गए हैं, दतिया को सौ करोड़ रुपए की हवाई अड्डे की सौग़ात नरोत्तम मिश्रा की मेहनत और लगन के कारण मिली, इनके जैसा जनसेवक और कोई नहीं हो सकता।
सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग समझ लीजिये यदि कांग्रेस की सरकार आई तो सभी कल्याणकारी योजनायें बंद कर देगी जैसे 15 महीनों की सरकार में उसने संबल सहित कई योजनायें बंद कर दिखा दिया था इसलिए सरकार केवल भाजपा की ही बननी चाहिए, आप जब 17 नवंबर को मतदान करने जाएँ तो आपका ध्यान केवल कमल के फूल पर होना चाहिए ।

Continue With Google
Comments (0)