भिलाई तीन एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय के परिसर में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अहिवारा विधानसभा के बागडुमर के वार्ड 13 के पंच के रूप में हुई है। दरअसल आज सुबह भिलाई 3 के तहसीलदार परिसर में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब लोगो ने परिसर में की बाउंड्रीवाल के पास एक शव को लटके देखा जिसके बाद आसपास के लोगो ने तत्काल भिलाई 3 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। जिसके बाद उसकी पहचान की गई। भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी की हत्या है या आत्महत्या। बता दे कि सुखी राम यादव अपने साथी पंच गोवर्धन टंडन के साथ गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में पेशी पर आया था। इसके बाद सभी लौट गए थे बाद में सुखीराम यादव वापस कैसे यहां पहुंचा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई...
तहसील परिसर में मिला पंच का शव

Continue With Google
Comments (0)