तमिलनाडु के सलेम में 6 सितंबर अलसुबह एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गईमिली जानकारी के मुताबिक सलेम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था...इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे पेरुन्थुराई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वैन पीछे की तरफ से ट्रक में टकरा गई...हादसे के वक्त वैन में आठ लोग मौजूद थे...सभी ईरोड जिले के ईगुंर के रहने वाले बताए जा रहे हैं...टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए...मृतकों में 5 लोगों की पहचान सेल्वराज, मंजुला, अरुमुगम, पलानीसामी, पप्पाथी के रूप में की गई...इनके अलावा एक साल के बच्चे की भी हादसे में मौत हो गई...पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है...घटना का वीडियो सड़क किनारे लगे CCTV फुटेज में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...।