छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता सरजू टेकाम के वायरल वीडियो ने प्रदेश में सियासत बढ़ा दी है... आदिवासी नेता क वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधा है...वहीं वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी का पलटवार किया है...वायरल वीडियो में सरजू टेकाम कह रहे हैं कि पूरा मणिपुर जल रहा था तब नरेंद्र मोदी गदा पकड़ कर कर्नाटक में घूम रहे थे...सरेआम जब बेटी बहन को नंगा घूमाया जा रहा था तो इनकी आस्था कहां मरती है...मैं आज ऐलान करने वाला हूं, चुनाव के वक्त बीजेपी वाले आदिवासी क्षेत्र में घूसे तो वहीं काट डालो...सरजू टेकाम के इस बयान के बाद सियासत गरमाती नजर आ रही है...बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि खुले आम काटने की धमकी दी जा रही हैं...विधायक की उपस्थिति में काटने की धमकी दे रहे...भाजपा के पदाधिकारियों की चिन्हित कर हत्या हो रही है...सरकार छत्तीसगढ़ को हिंसा में झोंकने पर उतारू हैं...एक तरफ भाजपा नेताओं की सुरक्षा हटाई जा रही है, दूसरे तरफ खुले आम धमकी दी जा रही...अरुण साव के बयान पलटवार करते हुए कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार की भाषा अभद्र है...यह उनकी अपनी विचारधारा है...मणिपुर मामले को लेकर... देश का हर आदमी व्यथित है...लेकिन किसी को भी अपनी व्यथा को व्यक्त करने का लोकतांत्रिक माध्यम चुनना चाहिए...हिंसा,  गाली-गलौज इसका उचित माध्यम नहीं है...कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है....बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जो खुद एक वरिष्ठ अधिवक्ता है, उन्होंने इस मामले में कांग्रेस को घसीटकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया ।