एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। स्टाइपेंड बढ़ाए जाने की घोषणा अब तक सरकार ने पूरी नहीं की है और यही हड़ताल की वजह बनेगा।
हाथों में काली पट्टी बांधकर 1 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चलेगा। इसके बाद 1 अगस्त से रायपुर मेडिकल कॉलेज की तरह जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी हड़ताल पर चले जाएंगे। अभी फिलहाल रायपुर मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर हड़ताल की जाएगी। सुनवाई नहीं होती है तो हड़ताल बेमियादी हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में सेवाएं दे रहे डॉक्टर पिछले लंबे समय से इसी मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं। हर बार आश्वासन के आधार पर हड़ताल खत्म की गई है पर इस बार आरपार की लड़ाई की तैयारी है।

Continue With Google
Comments (0)