बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं...चोट के बाद उन्हें सिर में कुछ टांके लगे हैं...संजय दत्त बैंकॉक में फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग कर रहे थे...एक सीन के दौरान उन्हें चोट आ गई...वहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया...संजय को अप्रैल में भी कन्नड़ फिल्म KD की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी... 3 साल पहले उन्हें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो गई थी...हालांकि उन्होंने मौत से इस जंग को जीत लिया था...अगस्त 2020 में उन्हें कैंसर के बारे में पता चला...8 अगस्त 2020 को सांस लेने में तकलीफ के बाद वो मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे... इसके 3 दिन बाद 11 अगस्त को यह बात सामने आई थी कि वे फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं...हालांकि कुछ दिनों के इलाज के बाद उन्होंने इस गंभीर बीमारी को हरा दिया...
शूटिंग के दौरान संजय दत्त घायल

Continue With Google
Comments (0)