2 अगस्त को जबलपुर से लापता हुई बीजेपी नेत्री सना खान का शव अभी तक पुलिस को नही मिला है..12 अगस्त को एमपी और महाराष्ट्र पुलिस ने सना खान के पति को गिरफ्तार किया था..अमित ने पुलिस को बताया था कि अपने साथी राजेश सिंह के साथ मिलकर उसने डंडा मारकर सना की हत्या की थी और फिर शव को हिरन नदी में फेंक दिया था..उसी आधार पर पुलिस SDRF टीम के साथ चार दिनों से शव की तलाश में जुटी है...लेकिन सफलता नहीं मिली..इसलिए शव की तलाश अब बंद कर दी गई...फिर भी नागपुर पुलिस की एक टीम जबलपुर में रुकी हुई है जो कि सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी हुई है...2 अगस्त के बाद से आज तक सना खान का ना ही शव मिला और ना ही मोबाइल या फिर जेवरात। सना खान के परिवार वाले अब फिर से जबलपुर आ रहें हैं...