जानिए फाइनल-सेमीफाइनल Just कब और कहां होंगे रिपोर्ट विक्रम सिंह तोमर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा. क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा. इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है. मुंबई में मंगलवार को 13वें वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया. यह पूरा टूर्नामेंट 46 दिनों का होगा. वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई और कोलकाता में होंगे सेमीफाइनल मैच गुना से विक्रम सिंह तोमर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/watch?v=6ENsRrYDRSc