सारंगढ़ जिले के बेरोजगार युवाओं की सुविधा को मद्देनजर जिला प्रशासन नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वावधान में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा  बुधवार सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत सारंगढ़ में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें इच्छुक आवेदक हजारों की संख्या में जनपद पंचायत के सभागार में पहुंचे जहाँ उन्हें पहले आन लाईन पंजीकरण कराने को कहा गया इसी कारण लोक सेवा केन्द्रों में छात्र छात्राओं की भीड उमड पडी और आज लगभग दो हजार आवेदकों का आवेदन आन लाईन उपरांत रोजगार कार्यालय से आए कर्मचारियों के पास जमा हुए हैं जिन्हें आन लाईन सत्यापन उपरांत एक दो दिन बाद पंजीकरण प्रमाण पत्र सारंगढ जनपद में ही वितरित किए जाने की बात उप संचालक जिला रोजगार प्रशिक्षण मार्गदर्शन केंद्र रायगढ आर जे राम द्वारा कही गयी है तथा यह व्यवस्था सारंगढ में हर माह करवाने का प्रयास करने की बात कही है..