गदर-2 को
रिलीज हुए दूसरा सप्ताह चल रहा है...लेकिन फैंस में इसका खुमार खत्म होने का नाम
ही नहीं ले रहा है...फिल्म ने बुधवार को 32.37 करोड़ रुपए का
कलेक्शन किया है...सिर्फ 6 दिनों में फिल्म की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो गई है...गदर-2 सिर्फ 6 दिनों में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है...अब
इसके आगे सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म पठान 543.05 करोड़ है...
गदर-2 विदेशों में भी
अच्छी कमाई कर रही है...इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म का
ओवरसीज कलेक्शन 28 करोड़ है..इस हिसाब से गदर-2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 298.2 करोड़ रुपए हो
गया है...आज फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी...

Continue With Google
Comments (0)