सुकमा में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर बीजेपी आक्रामक नजर आ रही है... लगातार इस घटना को लेकर बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्ता सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं... उसी कड़ी में आज बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा ने रायपुर में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास का घेराव किया... जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के साथ बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और जिम्मेदार मौजूद रहे... काली माता मंदिर से गृहमंत्री के निवास घेराव के लिए निकली महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने कबीर चौक में बैरिकेटिंग कर रोका जहाँ पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई, इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता बेरिकेटिंग तोड़ गृहमंत्री के निवास के पास पहुच गई... जहा गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ इस तरह आगे कार्य न हो उसे भी देखने की मांग की.
<iframe frameborder="0" src="//www.youtube.com/embed/TRQZLxI9TmY" width="640" height="360" class="note-video-clip"></iframe>

Continue With Google
Comments (0)