रीवा। प्रेम-प्रसंग में गर्भवती हुई युवती की गर्भपात के बाद मौत हो गई। अनचाहे गर्भ को गिराने के बाद गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गर्भपात करने वाले डॉक्टर सहित परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
गर्भपात के बाद बिगड़ी हालत
नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में एक युवती गर्भवती हो गई थी । इसका गर्भपात करा दिया गया था। गर्भपात की वजह से युवती की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
मौत के बाद हुआ खुलासा
संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अतुल सिंह के अनुसार गर्भपात कराने की वजह से युवती की बच्चेदानी बुरी तरह से प्रभावित हो गई, जिस वजह से उसकी मौत हुई है। युवती की मौत के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।इसके बाद पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
बैकुंठपुर निवासी युवक था प्रेम-प्रसंग
थाना प्रभारी समान हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि सुजल चौधरी निवासी पुष्पराज नगर रीवा का बैकुंठपुर निवासी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने और लड़की गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी। मां ने इसकी सूचना लड़की के प्रेमी को दी।
दोनों परिवार ने बनाई गर्भपात की योजना
जानकारी के अनुसार दोनों परिवार के लोगों ने मिलकर लड़की का गर्भपात कराने की योजना बनाई। इसके बाद 31 जुलाई को परिजनों ने समान थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक में लड़की का गर्भपात करवा दिया। इसके बाद से लड़की की हालत बिगड़ने पर संजय गांधी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
प्रेमी के साथ परिजन गिरफ्तार
पुलिस ने प्रेमी सुजल चौधरी, मां नीतू चौधरी, चाचा रविंद्र चौधरी,चाची श्रीदेवी चौधरी, लक्ष्मी साकेत सहित गर्भपात करने वाली रेनू सिंह परिहार को आरोपी बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है।
इनका कहना क्या है
गर्भपात के बाद लड़की की हालत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के प्रेमी सहित परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- शिवाली चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक

Continue With Google
Comments (0)