कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टाल दी गई है। इसकी जानकारी खुद कंगना ने दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंगना ने लिखा, "भारी मन से मुझे यह बताना पड़ रहा है कि मेरी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज टाल दी गई है। हम अभी भी सेंसर बोर्ड से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी। धैर्य रखने के लिए शुक्रिया।" हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना ने दो दिन पहले बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट में कहा था कि 'हर कोई मुझे निशाना बना रहा है।'
इमरजेंसी की रिलीज में बाधा
इससे पहले हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आपत्तियों पर विचार कर 18 सितंबर तक सर्टिफिकेट जारी करने को कहा था। तब ऐसा लग रहा था कि फिल्म की रिलीज दो हफ्ते के लिए टाली जा सकती है।
इमरजेंसी पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया को दिए गए कुछ इंटरव्यू में कंगना के कुछ बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया था। किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी को लेकर खुद भाजपा को लिखित बयान जारी कर चेतावनी देनी पड़ी, हालांकि इसके बाद कंगना ने जातिगत जनगणना पर भी टिप्पणी की, जिसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।

Continue With Google
Comments (0)