आर्य समय संवाददाता,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा बी.काम. तृतीय वर्ष 2024 (एन.ई.पी.) का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया है। बी.काम. तृतीय वर्ष 2024 परीक्षा (एन.ई.पी.) में कुल 4097 परीक्षार्थी में से 3559 उत्तीर्ण हुए एवं परीक्षा परिणाम लगभग 87 प्रतिशत रहा। विदित हो कि पूर्व में भी विश्वविद्यालय द्वारा एन.ई.पी. के 05 परीक्षा परिणाम अंतिम प्रश्न पत्र के दिन एवं 03 परीक्षा परिणाम दूसरे दिन जारी किये जा चुके हैं। साथ ही बी.एससी. तृतीय वर्ष 2024 परीक्षा का परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित किया जा चुका है।
कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के नए पाठ्यक्रमों बी.काम., बी.काम. (कम्प्यूटर एप्लीकेशन), बी.एससी (गणित समूह), बी.एससी (जीव विज्ञान समूह), एम.बी.ए. (एक्जीक्यूटिव) एवं अन्य सर्टिफिकेट, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को सत्र 2024-25 से शामिल किया जा रहा है। अतः विश्वविद्यालय इनकी परीक्षाओं को भी शीघ्र सम्पन्न कर शीघ्रातिशीघ्र उनके परिणाम जारी कर अपने ध्येय वाक्य ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ को भलीभूत करने का निरंतर प्रयास करेगा।
कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने पुनः प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में संलग्न पूरी टीम को बधाई दी।

Continue With Google
Comments (0)